• Home
  • About us
  • Contact us
Saturday, May 30, 2026
  • Login
CG NEWS FOCUS
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बलोदा बाजार
    • सारंगढ़
    • धमतरी
    • बेमेतरा
    • महासमुंद
    • कांकेर
    • कोरबा
    • गरियाबंद
    • मुंगेली
    • बालोद
    • जशपुर
    • बस्तर
  • देश
  • विदेश
  • टॉप न्यूज़
  • वायरल न्यूज़
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बलोदा बाजार
    • सारंगढ़
    • धमतरी
    • बेमेतरा
    • महासमुंद
    • कांकेर
    • कोरबा
    • गरियाबंद
    • मुंगेली
    • बालोद
    • जशपुर
    • बस्तर
  • देश
  • विदेश
  • टॉप न्यूज़
  • वायरल न्यूज़
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
No Result
View All Result
CG NEWS FOCUS
No Result
View All Result
Home सारंगढ़-बिलाईगढ़

धान खरीदी घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: साल्हेओना उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

CGNEWSFOCUS by CGNEWSFOCUS
May 30, 2026
in सारंगढ़-बिलाईगढ़
Reading Time: 1 min read
धान खरीदी घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: साल्हेओना उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

धान खरीदी घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: साल्हेओना उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

466
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on X
99.12 लाख रुपये के कथित गबन का मामला, सरिया पुलिस ने की कार्रवाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ( CG News Focus): जिले के धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जांच में बिना वास्तविक धान आवक के किसानों के नाम पर फर्जी ऑनलाइन एंट्री कर लगभग 99.12 लाख रुपये के गबन का आरोप सामने आने के बाद सरिया पुलिस ने समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक-245) में वर्ष 2025-26 के खरीफ विपणन सीजन के दौरान 15 नवंबर 2025 से 6 फरवरी 2026 तक धान खरीदी की गई थी। धान खरीदी में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जिला कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जांच टीम गठित की गई।

जांच में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

जांच दल में तहसीलदार सरिया कोमल प्रसाद साहू, सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल, सहकारी निरीक्षक अजय सिंह सिदार एवं संग्रहण केंद्र प्रभारी लकेश्वर टंडन शामिल थे। टीम द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में 3140.80 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 97,36,480 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 2045 नग नए जूट बारदानों की कमी भी पाई गई, जिनकी कीमत 1,75,931 रुपये आंकी गई।

इस प्रकार कुल 99,12,411 रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आई।

किसानों के नाम पर फर्जी खरीदी का आरोप

जांच के दौरान समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल एवं कंप्यूटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल से पूछताछ की गई। आरोप है कि किसानों के नाम से बिना वास्तविक धान आवक के फर्जी टोकन जारी किए गए, तौल दर्शाई गई और बायोमेट्रिक डिवाइस तथा आईरिश स्कैनर के माध्यम से ऑनलाइन धान खरीदी की प्रविष्टियां की गईं।

प्राथमिक जांच में किसानों की मिलीभगत से शासन एवं समिति को लगभग 99 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण जब्त

पुलिस ने विवेचना के दौरान समिति प्रबंधक से तौल पर्चियां, ओटीपी संबंधित मोबाइल तथा कंप्यूटर ऑपरेटर से दो कंप्यूटर सिस्टम, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं आईरिश स्कैनर जब्त किए हैं।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल एवं कंप्यूटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार, मोहन गुप्ता, विजय यादव तथा आरक्षक लक्ष्मीनारायण पटेल, दिगंबर पटेल एवं महिला आरक्षक सविता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशासन का सख्त संदेश

धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इस कार्रवाई को धान उपार्जन प्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

(cg news focus)

Tags: कंप्यूटर ऑपरेटरगबन का मामलागिरफ्तारसरिया पुलिससारंगढ़-बिलाईगढ़साल्हेओना
CGNEWSFOCUS

CGNEWSFOCUS

CG News Focus छत्तीसगढ़ का एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो राज्य की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें आप तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य है हर वर्ग तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाना। संपर्क करें: cgnewsfocus24@gmail.com | cgnewsfocus.com

Related Posts

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प से आगे बढ़ रहा है प्रदेश: भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल
Blog

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प से आगे बढ़ रहा है प्रदेश: भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल

July 17, 2025
अमलडीहा के मनहरण लाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल, PM सूर्या घर योजना से पाई सोलर ऊर्जा की रोशनी
सारंगढ़-बिलाईगढ़

अमलडीहा के मनहरण लाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल, PM सूर्या घर योजना से पाई सोलर ऊर्जा की रोशनी

June 30, 2025
छुईहा में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
छत्तीसगढ़

छुईहा में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

June 28, 2025
“नवचेतना का उत्सव: परसाडीह में शाला प्रवेश समारोह में उमड़ा शिक्षा का उल्लास”
सारंगढ़-बिलाईगढ़

“नवचेतना का उत्सव: परसाडीह में शाला प्रवेश समारोह में उमड़ा शिक्षा का उल्लास”

June 26, 2025
कुसुम सोनवानी को “पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार” से सम्मानित
सारंगढ़-बिलाईगढ़

कुसुम सोनवानी को “पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार” से सम्मानित

June 22, 2025
छत्तीसगढ़

Baramkela : पहले लिया 20 हजार, फिर कांग्रेस नेता के साथ दो पंचायत सचिवों ने ग्रामीण को जमकर पीटा

April 17, 2025

Recommended.

महतारी वंदन योजना: श्रीमती करूणा की बेटी के सुरक्षित भविष्य की ओर एक कदमसीमित आय में आर्थिक सहारा बनी महतारी वंदन योजना

महतारी वंदन योजना: श्रीमती करूणा की बेटी के सुरक्षित भविष्य की ओर एक कदमसीमित आय में आर्थिक सहारा बनी महतारी वंदन योजना

December 27, 2024
भारत की सौर ऊर्जा क्रांति: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरित भविष्य की ओर अग्रसर

भारत की सौर ऊर्जा क्रांति: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरित भविष्य की ओर अग्रसर

September 7, 2024

Trending.

पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 29, 2026

क्या छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल 10 सालों में हो जाएंगे बंद?

July 18, 2025
धान खरीदी घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: साल्हेओना उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

धान खरीदी घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: साल्हेओना उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

May 30, 2026

Nikita Dutta : ब्लैक रिवीलिंग आउटफिट पहन निकिता दत्ता ने लगाया ग्लैमर का तड़का

April 17, 2025
  • Home
  • About us
  • Contact us
Contact us: cgnewsfocus24@gmail.com

© 2025 CG NEWS FOCUS - ALL Right Copyright

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
en_USEnglish