• Home
  • About us
  • Contact us
Thursday, May 28, 2026
  • Login
CG NEWS FOCUS
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बलोदा बाजार
    • सारंगढ़
    • धमतरी
    • बेमेतरा
    • महासमुंद
    • कांकेर
    • कोरबा
    • गरियाबंद
    • मुंगेली
    • बालोद
    • जशपुर
    • बस्तर
  • देश
  • विदेश
  • टॉप न्यूज़
  • वायरल न्यूज़
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बलोदा बाजार
    • सारंगढ़
    • धमतरी
    • बेमेतरा
    • महासमुंद
    • कांकेर
    • कोरबा
    • गरियाबंद
    • मुंगेली
    • बालोद
    • जशपुर
    • बस्तर
  • देश
  • विदेश
  • टॉप न्यूज़
  • वायरल न्यूज़
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
No Result
View All Result
CG NEWS FOCUS
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन की अवकाश की घोषणा

CGNEWSFOCUS by CGNEWSFOCUS
April 17, 2025
in छत्तीसगढ़, रायपुर
Reading Time: 1 min read
मुख्यमंत्री ने उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन की अवकाश की घोषणा
466
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on X

मुख्यमंत्री ने उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन की अवकाश की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल मैदान में महापर्व नुआखाई के अवसर पर उत्कल गाड़ा  समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में अवकाश की घोषणा की। उन्होंने समाज की मांग पर उत्कल समाज को राजधानी रायपुर में सामाजिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और बूढ़ी मां मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने समाज को यह भी आश्वस्त किया कि उत्कल गाड़ा समाज के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, उत्कल समाज के संत श्री उदयनाथ महाराज और श्री गगन बिहारी महाराज, रायपुर नगर निगम महापौर श्री एजाज ढेबर सहित उत्कल गाड़ा समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने उत्कल गाड़ा समाज को नुआखाई की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नुआखाई के पांच दिन पहले ही समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन नुआखाई को लेकर उनके उत्साह और समाज की एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए यह आवश्यक है कि समाज बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। अपने बेटा-बेटियों को पढ़ाएं। युवा पीढ़ी नशा-पान की सामाजिक बुराई से दूर रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि समाज की उचित मांगों को पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओड़िशा हमारा पड़ोसी राज्य है। ओड़िशा के साथ छत्तीसगढ़ का गहरा नाता है। ओड़िशा के साथ हमारा गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। नुआखाई उत्कल समाज का प्रमुख त्यौहार है, तो छत्तीसगढ़ में भी नुआखाई का बड़ा महत्व है। आदिवासी समाज भी नई फसल आने पर नुआखाई का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाता है। नुआखाई पर नई फसल घर ले जाकर पूजा-अर्चना की जाती है। इससे चावल और चुड़ा बनाकर अपने ईष्ट देव को अर्पित कर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और सुखमय जीवन की कामना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने पिछले आठ महीनों में नई सरकार द्वारा मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश के दौरे पर जाते हैं, तो लोगों का यह कहना रहता है कि राज्य सरकार सांय-सांय काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नई सरकार ने आठ माह में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा गया। राज्य सरकार ने 24.72 लाख किसानों से 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की।

कल तीजा-पोरा पर्व के आयोजन पर 70 लाख से अधिक माता-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि जारी की गई। उन्होंने कहा कि रामलला योजना के अंतर्गत हर आठ-दस दिन में 850 श्रद्धालुओं को शासन के खर्च पर रामलला के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। वनवासी क्षेत्रों में तेन्दूपत्ता की खरीदी 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदा गया। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। शराब, कोयला और नान घोटाले की भी जांच हो रही हैं। अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं।

उत्कल समाज के संत श्री उदयनाथ महाराज और श्री गगन बिहारी महाराज सहित विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज को नुआखाई की शुभकामनाएं दी। समाज के पदाधिकारियों ने समाज की मांगों से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। इस अवसर पर उत्कल समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

CGNEWSFOCUS

CGNEWSFOCUS

CG News Focus छत्तीसगढ़ का एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो राज्य की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें आप तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य है हर वर्ग तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाना। संपर्क करें: cgnewsfocus24@gmail.com | cgnewsfocus.com

Related Posts

जल संसाधन विभाग में उप अभियंता भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी
छत्तीसगढ़

जल संसाधन विभाग में उप अभियंता भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी

August 7, 2025
छत्तीसगढ़

क्या छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल 10 सालों में हो जाएंगे बंद?

July 18, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू
छत्तीसगढ़

18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति बनी भाजपा सरकार की पहली उपलब्धि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा

July 16, 2025
वेटलैण्ड मित्र बनें: मुख्यमंत्री साय ने जैविक विरासत को बचाने का दिया संदेश
छत्तीसगढ़

वेटलैण्ड मित्र बनें: मुख्यमंत्री साय ने जैविक विरासत को बचाने का दिया संदेश

July 14, 2025
राजस्व निरीक्षक भर्ती में धांधली रायपुर बुलाकर होटल में ठहराया गया, फिर बना दिए गए टॉपर!
छत्तीसगढ़

राजस्व निरीक्षक भर्ती में धांधली रायपुर बुलाकर होटल में ठहराया गया, फिर बना दिए गए टॉपर!

July 14, 2025
छुईहा में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
छत्तीसगढ़

छुईहा में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

June 28, 2025
Next Post
CG News Focus

छत्तीसगढ़ में अब तक 928.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Recommended.

Nikita Dutta : ब्लैक रिवीलिंग आउटफिट पहन निकिता दत्ता ने लगाया ग्लैमर का तड़का

April 17, 2025
छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमतों में अचानक 50 रुपये की बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़: प्रदेश के किसानों को मिला 6606 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण

September 18, 2024

Trending.

No Content Available
  • Home
  • About us
  • Contact us
Contact us: cgnewsfocus24@gmail.com

© 2025 CG NEWS FOCUS - ALL Right Copyright

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
en_USEnglish
en_USEnglish
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बलोदा बाजार
    • सारंगढ़
    • धमतरी
    • बेमेतरा
    • महासमुंद
    • कांकेर
    • कोरबा
    • गरियाबंद
    • मुंगेली
    • बालोद
    • जशपुर
    • बस्तर
  • देश
  • विदेश
  • टॉप न्यूज़
  • वायरल न्यूज़
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा

© 2025 CG NEWS FOCUS - ALL Right Copyright