मुख्यमंत्री ने कहा, "शिक्षा के बिना जीवन अधूरा" रायगढ़ (CG News Focus): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, "जीवन में सफलता के लिए बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं।" मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं और रायगढ़ जिले के इस प्रयास आवासीय विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है। राज्य में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू किया गया है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पीएम श्री स्कूल योजना के तहत राज्य के 263 स्कूलों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विद्यालय के प्रवेशित विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री भी वितरितइस उद्घाटन समारोह में कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा, "छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की नई पीढ़ी के भविष्य निर्माण हेतु बेहतर शिक्षा व्यवस्था कर रही है। गणेश चतुर्थी के दिन इस विद्यालय का उद्घाटन हमारे लिए एक मिसाल है। " उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड परीक्षा में प्रयास विद्यालय के सात बच्चों ने टॉप किया है, जो इस विद्यालय की उत्कृष्टता को दर्शाता है। वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा, "रायपुर देश का इकलौता शहर है जहां एनआईटी, एम्स, आईआईटी, ट्रिपलआईटी, एचएनएलयू, मेडिकल कॉलेज, आईआईएम जैसे महत्वपूर्ण संस्थान हैंरायगढ़ जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना शिक्षा सत्र 2024-25 के अंतर्गत की गई है। CG News CG News Focus यह विद्यालय गढ़उमरिया स्थित लाइवलीहुड कॉलेज के भवन में संचालित किया जाएगा। राज्य स्तर पर हुई काउंसलिंग के बाद विद्यालय में 49 बालक और 47 बालिकाओं सहित कुल 96 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। CG News Focus