• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, August 20, 2025
  • Login
CG NEWS FOCUS
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बलोदा बाजार
    • सारंगढ़
    • धमतरी
    • बेमेतरा
    • महासमुंद
    • कांकेर
    • कोरबा
    • गरियाबंद
    • मुंगेली
    • बालोद
    • जशपुर
    • बस्तर
  • देश
  • विदेश
  • टॉप न्यूज़
  • वायरल न्यूज़
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बलोदा बाजार
    • सारंगढ़
    • धमतरी
    • बेमेतरा
    • महासमुंद
    • कांकेर
    • कोरबा
    • गरियाबंद
    • मुंगेली
    • बालोद
    • जशपुर
    • बस्तर
  • देश
  • विदेश
  • टॉप न्यूज़
  • वायरल न्यूज़
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
No Result
View All Result
CG NEWS FOCUS
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

ओपीजेयू में ‘रोल ऑफ़ इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एन्ड मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ विषय पर पांचवें दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 17 अक्टूबर से

CGNEWSFOCUS by CGNEWSFOCUS
April 17, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
OP Jindal University Raigarh
466
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on X

रायगढ़। ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट द्वारा ‘रोल ऑफ़ इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एन्ड मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ विषय पर दो-दिवसीय पांचवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 17 -18 अक्टूबर 2024 के दौरान किया जाएगा। सम्मलेन का आयोजन ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में हाइब्रिड मोड में किया जायेगा। सम्मलेन के वाइस-चेयरमैन डॉ हिमांशु वैष्णव ने बताया की सोहर विश्वविद्यालय, ओमान, मेट्रोपोलिया यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज एवं जोश मारिया कॉलेज, फिलीपींस के सहयोग से आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एन्ड मैनेजमेंट क्षेत्रों से जुड़े हुए सभी स्टेक होल्डर्स को एक मंच पर लाना तथा सतत विकास में इनकी भूमिका पर चर्चा करना , एवं नवाचारों के साथ-साथ सतत विकास की व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करने अपनाए जाने वाले समाधानों को प्रस्तुत करने और चर्चा करने के लिए एक प्रमुख अंतःविषय मंच प्रदान करना है। इतना ही नहीं बल्कि इस सम्मलेन के माधयम से व्यावसायिक स्थिरता और नवाचार से संबंधित शैक्षणिक और अभ्यास-आधारित ज्ञान का मूल्यांकन करना तथा एक स्थायी और अभिनव व्यापार बाज़ार बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा देना भी है। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन में अकादमिक और उद्योगों के विशिष्ट वक्तागण इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एन्ड मैनेजमेंट से संबंधित अन्य क्षेत्रों पर मुख्य रूप से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सम्मेलन के चेयरमैन डॉ आर. डी. पाटीदार ने कहा की चूंकि हम तेजी से हो रही तकनीकी प्रगति और हमारे सामने आने वाली पर्यावरणीय और सामाजिक चुनौतियों के बारे में लगातार बढ़ती जागरूकता के चौराहे पर खड़े हैं। विकास के पारंपरिक मॉडल अक्सर हमारे प्राकृतिक पर्यावरण और सामाजिक कल्याण की कीमत पर आए हैं। लेकिन उम्मीद है, वही ताकतें जिन्होंने इन चुनौतियों में योगदान दिया है – नवाचार, उद्यमशीलता और प्रबंधन – अब समाधान पेश कर सकते हैं। जब नवाचार, उद्यमशीलता और प्रबंधन को प्रभावी ढंग से एकीकृत किया जाता है, तो वे सतत विकास के लिए एक शक्तिशाली शक्ति बना सकते हैं। नवाचार उपकरण और नए विचार प्रदान करता है, उद्यमशीलता उन्हें बाज़ार में लागू करती है, और प्रबंधन सुनिश्चित करता है कि वे स्थायी और लाभप्रद रूप से काम कर सकें। साथ में, ये तत्व एक ऐसा भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण हैं जहाँ आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश और पर्यावरण संरक्षण एक साथ चलते हैं।

इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट द्वारा सतत विकास में इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एवं मैनेजमेंट की भूमिका विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है जिंसमे न केवल इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप और मैनेजमेंट बल्कि इंटर-डिसिप्लिनरी क्षेत्रों मे भी शोध एवं सतत विकास से संबन्धित दुनिया भर के शिक्षाविद, शोधकर्ता, और अन्य सभी संबंधित एकत्रित होकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श एवं चिंतन कर सम्बंधित क्षेत्रों में सार्थक योजनाओं के निर्माण की पहल करने का प्रयास करेंगे। ओपीजेयू के इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मलेन का उदघाटन 17 अक्टूबर को भारत के आवास और शहरी मामलों के माननीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी द्वारा देश-विदेश से आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों, ओपी जिंदल विश्वविद्यालय की चांसलर श्रीमती शालू जिंदल जी, कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा एवं सभी अतिथिगण सम्मलेन को सम्बोधित भी करेंगे।

इस दो-दिवसीय सम्मेलन मे उदघाटन एवं समापन सत्रों के आलावा कीनोट सेसंस एवं तकनीकी-सत्र आयोजित किये जाएंगे। इस सम्मेलन में विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, पेपर प्रस्तुतियां और तकनीकी सत्र शामिल होंगे। सम्मेलन के प्रतिभागियों को इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एवं मैनेजमेंट से संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बातचीत एवं नेटवर्किंग करने का अवसर मिलेगा । सम्मेलन के दो दिनों के दौरान प्रतिभागियों द्वारा लगभग 150 शोधपत्रों का वाचन/ प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। सम्मलेन में प्रस्तुतीकरण के लिए 252 शोध सारांश प्राप्त हुए थे जिनमे से 160 शोध सारांशों को उनकी गुणवत्ता एवं मौलिकता के आधार पर तकनीकी कमेटी द्वारा चयनित किया गया।

विदित हो की NAAC ‘A’ ग्रेड प्राप्त रायगढ़ के पुंजिपथरा स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय की स्थापना 2014 में (राज्य बिल अधिनियम 13) देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह – जिंदल ग्रुप द्वारा देश और विदेश के छात्रों को विश्व-स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। वर्त्तमान में विश्वविद्यालय में तीन स्कूल- स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट एवं स्कूल ऑफ़ साइंस संचालित हैं। स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, बी.टेक., एम.टेक., एवं पीएचडी; स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में बीबीए, बी कॉम-ऑनर्स, बीए-ऑनर्स, एमबीए एवं पीएचडी; एवं स्कूल ऑफ़ साइंस में बीएससी-ऑनर्स, एमएससी एवं पीएचडी प्रोग्राम्स संचालित हैं। विश्वविद्यालय विश्व स्तर के पाठ्यक्रम, विश्व स्तरीय शिक्षक, आधुनिक शिक्षण विधियाँ, अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचे और शिक्षार्थियों को एक जीवंत परिसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है; और यह विश्वविद्यालय इस्पात प्रौद्योगिकी और प्रबंधन की विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए डेडिकेटेड रूप से कार्य कर रहा है।

CGNEWSFOCUS

CGNEWSFOCUS

CG News Focus छत्तीसगढ़ का एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो राज्य की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें आप तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य है हर वर्ग तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाना। संपर्क करें: cgnewsfocus24@gmail.com | cgnewsfocus.com

Related Posts

जल संसाधन विभाग में उप अभियंता भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी
छत्तीसगढ़

जल संसाधन विभाग में उप अभियंता भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी

August 7, 2025
छत्तीसगढ़

क्या छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल 10 सालों में हो जाएंगे बंद?

July 18, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू
छत्तीसगढ़

18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति बनी भाजपा सरकार की पहली उपलब्धि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा

July 16, 2025
वेटलैण्ड मित्र बनें: मुख्यमंत्री साय ने जैविक विरासत को बचाने का दिया संदेश
छत्तीसगढ़

वेटलैण्ड मित्र बनें: मुख्यमंत्री साय ने जैविक विरासत को बचाने का दिया संदेश

July 14, 2025
राजस्व निरीक्षक भर्ती में धांधली रायपुर बुलाकर होटल में ठहराया गया, फिर बना दिए गए टॉपर!
छत्तीसगढ़

राजस्व निरीक्षक भर्ती में धांधली रायपुर बुलाकर होटल में ठहराया गया, फिर बना दिए गए टॉपर!

July 14, 2025
छुईहा में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
छत्तीसगढ़

छुईहा में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

June 28, 2025
Next Post
सूर्यकुमार यादव का छत्तीसगढ़ प्रेम: “छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया”

सूर्यकुमार यादव का छत्तीसगढ़ प्रेम: "छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया"

Recommended.

Op Choudhary Meeting : बायोमैट्रिक से उपस्थिति, डैश बोर्ड से मानिटरिंग व वाहनों में जीपीएस लगाने ओपी चौधरी ने दिए निर्देश

April 17, 2025
अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन? अतिशी या राघव चड्ढा पर अटकलें तेज

September 16, 2024

Trending.

जल संसाधन विभाग में उप अभियंता भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी

जल संसाधन विभाग में उप अभियंता भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी

August 7, 2025
राजस्व निरीक्षक भर्ती में धांधली रायपुर बुलाकर होटल में ठहराया गया, फिर बना दिए गए टॉपर!

राजस्व निरीक्षक भर्ती में धांधली रायपुर बुलाकर होटल में ठहराया गया, फिर बना दिए गए टॉपर!

July 14, 2025
छत्तीसगढ़ के किसान कोदो की खेती से बदल रहे किस्मत

🌾 छत्तीसगढ़ के किसान कोदो की खेती से बदल रहे किस्मत

July 14, 2025
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प से आगे बढ़ रहा है प्रदेश: भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प से आगे बढ़ रहा है प्रदेश: भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल

July 17, 2025
कोंडागांव की बालिका गृह से निकलकर ताइवान तक की उड़ान जीता स्वर्ण पदक

कोंडागांव की बालिका गृह से निकलकर ताइवान तक की उड़ान जीता स्वर्ण पदक

July 16, 2025
  • Home
  • About us
  • Contact us
Contact us: cgnewsfocus24@gmail.com

© 2025 CG NEWS FOCUS - ALL Right Copyright

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
en_USEnglish
en_USEnglish
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बलोदा बाजार
    • सारंगढ़
    • धमतरी
    • बेमेतरा
    • महासमुंद
    • कांकेर
    • कोरबा
    • गरियाबंद
    • मुंगेली
    • बालोद
    • जशपुर
    • बस्तर
  • देश
  • विदेश
  • टॉप न्यूज़
  • वायरल न्यूज़
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा

© 2025 CG NEWS FOCUS - ALL Right Copyright