Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप (Gang Raped) का मामला सामने आया है। महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी तभी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह मंगलवार को अपने परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक सूने जगह में ले जाकर गैंगरेप किया।
गैंगरेप में महिला का दोस्त भी शामिल है। महिला उसी के साथ लौट रही थी। पहले उसने रेप (Gang Raped) किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि महिला का आरोपी दोस्त पहले से प्लानिंग बना रखा था। वारदात स्थल में उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। जैसे ही आरोपी महिला को लेकर वहां पहुंचा और उसके बाद उसके दोस्त आ गए, सभी ने फिर महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया।
महिला किसी तरह थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही शाम को एसपी दिव्यांग पटेल भी थाने पहुंच गए। आनन-फानन में 6 लोगों को पकड़ा गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक अभी कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामला गंभीर है। जांच पूरी होने पर ही जानकारी दी जा सकेगी।